Hetero Company Baddi के पास आज सुबह के उजाले में लाश मिलने से सनसनी छायी
सोलन ज़िला के बद्दी में ,आज सुबह 8:30 बजे Hetero Company Baddi के पास लाश मिलने से सनसनी का माहौल छाया हुआ है। शव की पहचान अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई है। जोकि कानपूर नगर ,उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। लेकिन स्पॉट के आसपास के लौगो से जब पुलिस ने फोटो दिखाकर पूछताछ की। तो किसी भी व्यक्ति दवारा शव की पहचान न हो सकी। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। कि जिस व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। वो व्यक्ति कहा रहता था।
Hetero Company Baddi पुलिस पहुंची मौक़े पर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस शव के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लौगो से छानबीन कर रही है। Hetero Company Baddi के पास खेतो में जहा शव बरामद हुआ। इसके साथ ही कच्चा रास्ता है। जहा से लौंग रोजमर्रा ड्यूटी के लिए कंपनियों में जाते है। आश्चर्य की बात है कि किसी ने भी इस वारदात को नहीं देखा। जब से लौगो के इसके बारे में पता चला है। लौगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि लौग देर रात को ड्यूटी से इसी रस्ते से गुजरते है।