Intex Technologies उद्योग कामगार 20 दिनों से हड़ताल पर
Intex Technologies इंडिया लिमिटेड मानपुरा
Intex Technologies के कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। करीब 20 दिनों से कामगारों की हड़ताल जारी है। इस भूख हड़ताल के पिछे कारण। कामगारों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाना और सैलरी ना देना है। इस उद्योग में जो कामगार पिछले 15-20 सालो से काम कर रहे हैं।
ये खबर जरूर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जहाँजाने पर मन को आपार शांति मिलती है
Intex Technologies कंपनी
Intex Technologies उद्योग प्रबंधक द्वारा कंपनी परिसर को तालाबंदी कर। कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन कामगारों में राजू, मनोज, कविता, संजीव, हेमराज, दीपक अन्य 100 से भी ज्यादा कामगार है। आलम ये है कि इन कामगारों को पिछले 3 महीने का वेतन भी नहीं दिया गया है। सभी कामगार पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर है। लेकिन अभी तक किसी भी विभाग द्वारा कोई मदद नहीं की गई।
श्रम विभाग
कामगारों का कहना है कि उन्होंने श्रम विभाग बद्दी ,उद्योग मंत्री ,मुख्यमंत्री जी को भी इसकी लिखित कॉपी भेजी है। अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। Intex Technologies कामगार कंगाली की कगार पर हैं। श्रम विभाग ने कहा कि उनके पास शिकायत की प्रतिलिपी पहुंच गई है। श्रम विभाग 30 जून को उद्योग प्रबन्धन को बातचीत के लिए बुलाएगा । और बातचीत करके अपना फैसला सुनाएगा। बाकि बाद में ही पता चलेगा कि कंपनी प्रबंधन ने उद्योग पर ताला किस समस्या के चलते लगाया। और कामगारों को बकाया पिछले 3 महीने की सैलरी क्यों नहीं दी है।